सीएम साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा 3 अप्रैल को ग्रहण करेंगे पदभार…

रायपुर-छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा 3 अप्रैल को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस विशेष अवसर पर आयोग की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति रहेगी।

यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में गुरुवार सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव, साथ ही राज्य मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

योग आयोग की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालने जा रहे रूपनारायण सिन्हा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, योग साधकों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में योग और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ते रुझान को और अधिक सशक्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *