पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब-जूनियर (बालक/बालिका वर्ग) कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर 2025 तक कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र पेखरा में किया गया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की खिलाड़ी एवं खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा पाटन की बालिका कु लक्ष्मी नेताम ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय टीम में स्थान प्राप्त किया। दुर्ग जिले के अंतर्गत ब्लॉक—दुर्ग, पाटन और धमधा की टीमों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
कुमारी लक्ष्मी नेताम के राज्य स्तरीय चयन पर सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग, प्राचार्य सेवास्नात मर्रा, ब्लॉक खेल अधिकारी, संजीव यादव (पाटन), सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा और प्रशिक्षक भरत लाल ठाकुर ने उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।