जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम आगेसरा में परंपरागत आस्था और लोकसंस्कृति से जुड़े ग्राम मड़ई मेला उत्सव का आयोजन 9 जनवरी 2026, शुक्रवार को मां वृन्दा देवी के जयघोष के साथ प्रारंभ होगा। जय छत्तीसगढ़ महतारी नाचा पार्टी द्वारा पारिवारिक एवं हास्य नाटक से परिपूर्ण रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों के दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा।
इसके साथ ही 10 एवं 11 जनवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य संगीतमय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न मानस मंडलियां मानस की प्रस्तुतियां देंगे। इस दौरान 10 जनवरी 2026, शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कोटवार का सम्मान किया जाएगा।सरपंच रमाकांत साहू, उप सरपंच सुशीला साहू, सचिव राजकुमार सेन सहित पंचगण एवं ग्रामीणों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।