युवा चैनल न्यूज़ की खबर का असर: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे CEO एम.के. जांगड़े, ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील, किकिरमेटा, शुक्लाडीह और रीवागहन का किया निरीक्षण

युवा चैनल न्यूज़ की खबर का असर: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे CEO एम.के. जांगड़े, ग्रामीणों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील, किकिरमेटा, शुक्लाडीह और रीवागहन का किया निरीक्षण

जामगांव आर। लगातार हो रही बारिश और खारून नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। युवा चैनल न्यूज़ द्वारा ग्राम पंचायत अकतई के आश्रित ग्राम रीवागहन में बाढ़ की स्थिति और ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़ी खबर सामने लाए जाने के बाद जनपद पंचायत पाटन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.के. जांगड़े ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। CEO जांगड़े ने खारून नदी के समीप बसे ग्राम किकिरमेटा, शुक्लाडीह सहित ग्राम पंचायत अकतई के आश्रित ग्राम रीवागहन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव, नदी के बढ़ते जलस्तर तथा बाढ़ की संभावित स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ग्राम किकिरमेटा में निरीक्षण के दौरान CEO जांगड़े ने नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में रह रहे परिवारों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि जलस्तर बढ़ता है तो किसी भी प्रकार का जोखिम न लेते हुए तत्काल सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। प्रशासन की ओर से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं ग्राम शुक्लाडीह और रीवागहन में भी अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों को नदी के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं जाने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी गई। निरीक्षण के दौरान सरपंच प्रतिनिधि जेठूराम निषाद सरपंच प्रतिनिधि, नरोत्तम निषाद,कुंवरसिंह ठाकुर, लेखपाल सिन्हा, सगनुराम निषाद, सोनप्रकाश पारकर, शत्रुघ्न निषाद, लोकेश्वर निषाद, जागेश्वर निषाद, पूनम निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *