दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के प्रयास रंग लाया, पुलगांव ब्रिज से अंजोरा राज्य मार्ग पुल पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु ₹3228.17 लाख रूपये बजट में शामिल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए बड़े पैमाने पर सड़क निर्माण और विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है। पुलगांव ब्रिज (मुख्य मार्ग) से अंजोरा (रसमड़ा) राज्य मार्ग–22 तक 6.425 किलोमीटर लंबाई में पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य हेतु ₹3228.17 लाख का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों से क्षेत्र में विभिन्न सड़क निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए ₹3150.00 लाख का बजट प्रावधान किया गया है। कुल मिलाकर क्षेत्र में 63 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को हरी झंडी मिली है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “यह बजट दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सड़क निर्माण कार्यों से आवागमन सुगम होगा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।” उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:
बांधा तालाब नगपुरा साहेब पारा से अंजनिया अंजोरा पहुंच मार्ग (3 किमी) निर्माण, भोथली से तिरगा मार्ग (2 किमी) जीर्णोद्धार एवं पंचायत निकुम से अटल चौक–गोडेला मोड़ (3 किमी) चौड़ीकरण सहित ₹280 लाख।
नगपुरा से अंजोरा डाबा मार्ग (2.90 किमी) पुल-पुलिया सहित ₹270 लाख।
मुख्य मार्ग से बाल संप्रेषण गृह, एनसीसी 37 बटालियन एवं हाईस्कूल पुलगांव तक 2 किमी पहुंच मार्ग।
जैन मंदिर से बोरई गनियारी मार्ग होते हुए बाबा देवता तक 1.50 किमी मार्ग निर्माण हेतु ₹140 लाख।
दुर्ग शहर के कोटनी नगपुरा पहुंच मार्ग (10 किमी) चौड़ीकरण हेतु ₹480 लाख।
चंदखुरी से शिवनाथ नदी मार्ग (6.50 किमी) निर्माण हेतु ₹480 लाख।
निकुम खुर्सीपार भोथली मार्ग (6 किमी) चौड़ीकरण एवं उन्नयन हेतु ₹480 लाख।
कोनारी-भरदा-अलबरस-निकुम मार्ग (10.40 किमी) निर्माण हेतु ₹400 लाख।
बोरई से भरदाडीह (मनगट्टा) मार्ग (4 किमी) निर्माण हेतु ₹380 लाख।
थनौद गौठान से बुढ़ार नदी तक 2.70 किमी पहुंच मार्ग निर्माण।
बोरई मनगट्टा मार्ग (2.40 किमी) हेतु ₹240 लाख।
थनौद कोलिहापुरी मार्ग (4.80 किमी) चौड़ीकरण एवं उन्नयन हेतु ₹240 लाख।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *