राज्य बजट में कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल होने पर कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, जताया आभार

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर राज्य बजट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।
प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि यह निर्णय कर्मचारी वर्ग एवं उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक एवं कर्मचारी हितैषी कदम है। फेडरेशन ने सरकार के इस संवेदनशील निर्णय का स्वागत करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी कर्मचारी हितों को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाती रहेगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार प्रयासरत है, जिनमें कैशलैस चिकित्सा सुविधा प्रमुख मांगों में शामिल रही है। इस महत्वपूर्ण मांग की पूर्ति से प्रदेश के कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का वातावरण है।प्रतिनिधिमंडल में कमल वर्मा (प्रांतीय संयोजक), सुनील उपाध्याय, जय कुमार साहू, राजेश सिंघी, संतोष कुमार वर्मा, संजीत शर्मा, देवाशीष दास, लोकेश वर्मा, अमित शर्मा, सोनाली तिडके, आकाश त्रिपाठी, जगेश्वर भट्ट, दीपक सोनकर और प्रवीण सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *