भाजयुमो जामगांव आर की कमान लुभम बंछोऱ को, नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल की अनुशंसा पर जिला भाजपा ने क्षेत्र के युवा नेता लुभम बंछोऱ को भारतीय जनता युवा मोर्चा जामगांव आर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।गौरतलब है कि लुभम बंछोऱ लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहे हैं और उन्होंने आईटी सेल प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यशैली और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में अब वे युवा मोर्चा की कमान संभालेंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। श्री बंछोऱ की नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *