
जामगांव आर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूल जामगांव आर में योग कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक गुलाब साहू ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को अनुशासित बनाता है।
इस अवसर पर सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की एक प्रभावी जीवनशैली है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। शाला प्राचार्य कविता साहू ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। योग से एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है, इसलिए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम में सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, शाला प्राचार्य कविता साहू, भाजपा मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, अंगेश्वर साहू, सुनील चंद्रकार,चेतना ठाकुर,सरजू राम ठाकुर,डी के साहू,अनामिका साहू,संगीता तिवारी,टीपी बंजारे,दीपिका मारकंडे,निलक्षी चट्टोपाध्यय,मोहित कुमार,छन्नूलाल साहू,के के सर
दीप्ति प्रधान,चंद्रहास साहू,गौरव मिथिलेश,अमन पटवा विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।