सरस्वती शिशु मंदिर बटरेल में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

सरस्वती शिशु मंदिर बटरेल में हर्षोल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

जामगांव आर। सरस्वती शिशु मंदिर शाला बटरेल में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने कक्षा अरुण और उदय के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उनका मुंह मीठा कराकर विद्यालय परिवार में आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष लालेश्वर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू तथा केशव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की प्रथम पाठशाला है। विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार और ज्ञान के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।” वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि “नवप्रवेशी बच्चों के जीवन का यह महत्वपूर्ण पड़ाव है। शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और बच्चों को प्रारंभ से ही सकारात्मक वातावरण तथा संस्कारयुक्त शिक्षा मिलना आवश्यक है। कार्यक्रम में प्राचार्य एनील साहू, प्रधानाचार्य दारिका साहू, उमाशंकर साहू, संतोष साहू, श्रीकांत साहू, रुखमनी साहू सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *