गातापार शासकीय प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

जामगांव आर। शासकीय प्राथमिक शाला गातापार में आज प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ज्ञान की देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चों का गुलाल लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। बच्चों के चेहरे पर नए स्कूल की खुशी और उत्साह झलक रहा था। साथ ही शाला में हाल ही में पदस्थ नए शिक्षक श्री झामन लान सोनवानी का भी गुलाल लगाकर एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों को स्कूल की ओर से गणवेश का वितरण किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में प्रसन्नता का माहौल देखा गया। इस आयोजन में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री केशवराम ठाकुर, प्रधान पाठिका श्रीमती भुनेश्वरी नेताम, श्रीमती अंबिका साहू, श्री देवेंद्र साहू, श्री उत्तम सिंह यादव, श्री ब्रजकिशोर साहू, श्रीमती कुसुमलता साहू, श्री खेमलाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावकगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *