भारतीय सेना भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, 30 जून से छत्तीसगढ़ के पांच शहरों में आयोजित होगी ऑनलाइन परीक्षा

रायपुर। भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी — पहला चरण 30 जून से 04 जुलाई 2025 तक और दूसरा चरण 07 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ में यह परीक्षा बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर स्थित पांच केंद्रों पर प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल (एस.के.टी) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी इन्हीं केंद्रों पर ऑनलाइन लिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों को दो अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी होंगे।

परीक्षा केंद्रों का विवरण:

बिलासपुर: चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान एवं डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा

रायपुर: आईओएन डिजिटल जोन, सरोना

भिलाई (दुर्ग): पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिर्सकला

दुर्ग: छत्रपति शिवाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड

जगदलपुर: गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा

भारतीय सेना ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 16 जून 2025 से वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचे और प्रवेश पत्र पर उल्लिखित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास) ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे किसी प्रकार के बिचौलियों या दलालों से सावधान रहें क्योंकि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और योग्यता आधारित है। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी 0771-2965212 अथवा 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *