पैरादान करने वाले किसानों को मिलेगा ‘पाटन दानवीर रत्न’ सम्मान, गौसेवा के लिए आगे आने की योगेश निक्की भाले की अपील

पाटन। धान कटाई के बाद खेतों में बचे पैरा को जलाने या अनुपयोगी छोड़ने के बजाय गौठान के लिए दान करने की अपील नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किसानों एवं पशुपालकों से की है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा संचालित गौठान में वर्तमान में लगभग 450 गौमाताओं का संरक्षण एवं देखभाल की जा रही है, जिनके भरण-पोषण के लिए नियमित रूप से पैरा की आवश्यकता होती है।

योगेश निक्की भाले ने कहा कि किसान भाई धान कटाई के बाद पैरा जलाने के बजाय गौठान में दान करें। इससे गौमाताओं के लिए चारे की व्यवस्था होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। गौसेवा हमारी सनातन संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का अभिन्न अंग है। इसमें जनभागीदारी से पाटन गौसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है। उन्होंने घोषणा की कि गौठान के लिए पैरा दान करने वाले किसानों एवं दानदाताओं को आगामी मंडई के अवसर पर ‘पाटन दानवीर रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य गौसेवा में योगदान देने वालों का उत्साहवर्धन करना और अधिक से अधिक लोगों को पैरादान के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *