जामगांव आर। शासकीय मिडिल स्कूल बेल्हारी में समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्राप्त दो स्मार्ट टीवी की स्थापना के बाद 18 नवंबर को स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थी शैक्षणिक वीडियो एवं दृश्य-श्रव्य सामग्री के जरिए आधुनिक और रोचक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे।
इस अवसर पर सरपंच अमित अग्रवाल, एसएमसी अध्यक्ष शिव कुमार साहू, वरिष्ठ व्याख्याता वाई.के. साहू, प्रधान पाठक जया रेड्डी एवं संकुल समन्वयक कमलेश साहू ने डिजिटल शिक्षा को समय की आवश्यकता बताते हुए इसके नियमित उपयोग पर जोर दिया। प्राथमिक प्रधान पाठक पुलस्य कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।
सेजस बेल्हारी की प्राचार्या रीना चौधरी एवं एसएमसी अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने भी विद्यालय परिवार को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शिक्षिका सलमा रूही, चलेश कुमार साहू एवं खुशबू मिश्रा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।