भनसूली विश्राम गृह में भाजयुमो जामगांव आर मंडल की पहली मासिक बैठक संपन्न,संगठन विस्तार और युवा भागीदारी पर जोर

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम भनसूली स्थित विश्राम गृह में भारतीय जनता युवा मोर्चा जामगांव आर मंडल की प्रथम मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्ययोजना और मंडल स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर एवं मंडल प्रभारी हर्ष चंदेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य पाटन रामकुमार चंद्राकर तथा जिला पंचायत दुर्ग के सभापति प्रतिनिधि नारद साहू, महामंत्री मुकेश साहू एवं नरेंद्र धरमगुड़ी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोऱ ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है,मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा नेता नारद साहू ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए पार्टी की गतिविधियों में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। मंडल प्रभारी हर्ष चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संवाद, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आती है। जनप द सदस्य रामकुमार चंद्राकर ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक साहू, अभिषेक सेन, प्रदीप चंद्राकर, विजय साहू, मंत्री किरण साहू, दुर्गेश रजक, निमेश साहू, हुमेश देवांगन, उज्जवल केला, छगनलाल साहू, हर्ष साहू, खिलावन यादव,उज्ज्वल केला,सोहनलाल साहू सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *