सेलूद हैचरी फार्म पहुंचे मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष आनंद निषाद, स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर दिया जोर

पाटन। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान ग्राम सेलूद स्थित हैचरी फार्म पहुंचे। यहां उन्होंने हैचरी फार्म का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने फार्म की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को लेकर संबंधित लोगों से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान आनंद निषाद ने कहा कि हैचरी फार्म को केवल मत्स्य उत्पादन तक सीमित न रखते हुए इसे स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार का प्रमुख माध्यम बनाने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मछली पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय युवाओं और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए स्थानीय लोगों को इससे जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। शासन की योजनाओं और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर मछुआ समुदाय सहित अन्य ग्रामीणों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए। इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य नेतराम निषाद, भावसिंग ठाकुर, सीमा चंद्रवंशी, टामन साहू, केशव वर्मा, अशोक यादव, कुणाल वर्मा, रमेश देवांगन,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *