सहकारिता सप्ताह के तहत जामगांव (आर) बैंक में ध्वजारोहण, किसानों को एटीएम, केसीसी व रुपे कार्ड वितरित

सहकारिता सप्ताह के तहत जामगांव (आर) बैंक में ध्वजारोहण, किसानों को एटीएम, केसीसी व रुपे कार्ड वितरित

कमलेश कुमार साहू ने किया सहकारी ध्वज का ध्वजारोहण, बैंक की किसान हितैषी योजनाओं की दी गई जानकारी
जामगांव (आर)। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सहकारिता सप्ताह (29 जून से 6 जुलाई 2026) के अंतर्गत गुरुवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा जामगांव (आर) में ध्वजारोहण एवं कृषकों को एटीएम, केसीसी और रुपे कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सहकारी ध्वज के ध्वजारोहण से हुई। ध्वजारोहण भाजपा मंडल दक्षिण पाटन के अध्यक्ष एवं बटरेल समिति के प्राधिकृत अधिकारी कमलेश कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार मढ़रिया ने बैंक की किसान हितैषी योजनाओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी देते हुए कृषकों और अमानतदारों को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को एटीएम, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) एवं रुपे कार्ड का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में समिति जामगांव (आर) के प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्राकर, समिति भरर के राजेश कुमार बंछोर तथा समिति कुम्हली के तेजेंद्र पिपरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल जामगांव (आर) के महामंत्री पूर्णेंद्र सिन्हा, शाखा प्रबंधक महेंद्र कुमार मढ़रिया, लेखापाल संजय चंद्राकर, कैशियर दिनेश चंद्राकर, कंप्यूटर ऑपरेटर होमेश यादव, तोरण वर्मा तथा समिति प्रबंधक खुमेश वर्मा, दानेश्वर साहू, रमेश साहू, विवेक साहू, लेमेंद्र चापले, विनोद साहू एवं कुलेश्वर यादव, चेतन चंद्राकर, रामरतन यादव, नीलकंठ, यश कुमार साहू, गयाराम साहू, जगराम, काशीराम महिपाल, रूपेश कुमार, उधोराम, उत्तम सिंह, शंकरलाल, तिलकराम, नंदकुमार सहित कृषक एवं अमानतदार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *