कार्तिक पुन्नी पर महादेव घाट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खारुन में किया पवित्र स्नान और दीपदान

रायपुर। कार्तिक पूर्णिमा (कार्तिक पुन्नी) के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारुन नदी में पवित्र स्नान किया और विधि-विधान से दीपदान कर धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया।

स्नान के पश्चात भूपेश बघेल ने हटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

कार्तिक पुन्नी के अवसर पर महादेव घाट में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा घाट भक्तिमय माहौल में नजर आया। इस अवसर पर कसडोल विधायक संदीप साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *