घर-घर में संस्कृत को जीवंत करने संकल्पित संस्कृतभारती : जामगांव (आर) में आज से नि:शुल्क संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन

जामगांव (आर)। संस्कृत भारती जामगांव (आर) द्वारा क्षेत्र में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार एवं घर-घर संस्कृत के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नि:शुल्क संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 जून से 29 जून तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। इस शिविर में बच्चे, गृहिणियां, वृद्धजन, कर्मचारी तथा संस्कृत सीखने के इच्छुक सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।

संस्कृतभारती के पदाधिकारियों ने बताया कि यह शिविर जामगांव आर में श्री गौरी निवास, बोरवाय रोड, जिम के सामने, स्वामी आत्मानंद विद्यालय के पीछे स्थित परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक घर में संस्कृत भाषा को जीवंत करना है ताकि संस्कृत का पुनरुद्धार हो सके और संस्कृति से जुड़ाव गहरा हो। शिविर की विशेषता यह है कि प्रतिभागियों को केवल प्रतिदिन दो घंटे देकर संस्कृत बोलना और पढ़ना सिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा, यह पूरी तरह नि:शुल्क है।

संस्कृतभारती के प्रतिनिधियों — श्री नरेंद्र साहू (मो. 9685917095), श्री खिलेश साहू (मो.9893526570) एवं श्री यतीश साहू (मो. 7587100052) — ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *