बेलौदी में कै-दस्त पीड़ितों से पूर्व CM भूपेश बघेल ने की मुलाकात, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बेलौदी में कै-दस्त पीड़ितों से पूर्व CM भूपेश बघेल ने की मुलाकात, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

50 से ज्यादा मरीज आने के बाद गांव पहुंचे भूपेश, मृतका के परिजनों को बंधाया ढांढस
पाटन। ब्लॉक के ग्राम बेलौदी में फैले कै-दस्त के प्रकोप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश bghel बुधवार को गांव पहुंचे। बेलौदी उनका गृह ग्राम भी है। उन्होंने गांव में लगाए गए विशेष स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गांव में चिकित्सा सुविधाएं और मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित लोगों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

इस दौरान भूपेश बघेल गांव की मृतका सरस्वती निषाद के घर भी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि बेलौदी गांव में सोमवार से कै-दस्त के 50 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। कई मरीजों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह में जारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगातार जांच और उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *