राष्ट्रीय स्कूल नेशनल गेम्स में झीट के चार खिलाड़ियों का चयन, छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व

पाटन। पाटन ब्लॉक ग्राम झीट के लिए गर्व का विषय बनते हुए चार होनहार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्कूल नेशनल गेम्स हेतु किया गया है। चयनित खिलाड़ी राजस्थान के केकारी में आयोजित स्कूल नेशनल गेम्स में 21 जनवरी तक छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। बालक वर्ग में मौर्य साहू, छयांक कौशिक एवं मयंक साहू तथा बालिका वर्ग में वांशिका साहू का चयन हुआ है। सभी चयनित खिलाड़ी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झीट के विद्यार्थी हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब झीट में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
खिलाड़ियों के चयन पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झीट के प्रधान पाठक छत्तर राम ठाकुर, हाई स्कूल प्राचार्य भारती दुबे, शाला विकास समिति के अध्यक्ष संतोष पटेल, एडवेंचर खो-खो क्लब के अध्यक्ष पवन ठाकुर, सरपंच राजू साहू, उपसरपंच देवेंद्र पटेल सहित ग्रामवासियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *