रेलवे में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पाटन चारभाठा निवासी ठग गुप्ता सहित तीन गिरफ्तार,28 युवकों से 33.50 लाख की ठगी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार–कैश–मोबाइल जब्त

रेलवे में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पाटन चारभाठा निवासी ठग गुप्ता सहित तीन गिरफ्तार,28 युवकों से 33.50 लाख की ठगी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार–कैश–मोबाइल जब्त

भिलाई नगर। दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना उतई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों से लाखों रुपए ठगने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने 28 युवकों से 33,50,000 रुपये की ठगी की थी। प्रार्थिया रीति देशलहरा, निवासी वेदांत नगर, उमरपोटी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2022 के नवरात्रि पर्व के दौरान उसके घर आए आरोपी बिसेसर मारकंडे उर्फ बिशेश्वर उर्फ गुप्ता, जो उसके दिवंगत पति का पुराना परिचित था, ने भारतीय रेलवे माल गोदाम में स्थायी नौकरी दिलाने का दावा किया। आरोपी ने स्वयं को गोदाम का “लीडर” बताया और कहा कि 2.5 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार पर 3 माह में नौकरी लगवा देगा।

आरोपी बिसेसर ने अपने साथी प्रमोद मारकंडे व हेमंत साहू के साथ मिलकर 24/12/2022 से 24/04/2023 के बीच 28 बेरोजगार युवकों से करोड़ों का छलपूर्वक पैसा वसूला और नौकरी न लगाकर रकम भी वापस नहीं लौटाई। जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी बिसेसर मारकंडे रेलवे माल गोदाम, रसमड़ा में हमाली करता था। जबकि साथी हेमंत साहू वहां के श्रमिक संगठन का सचिव था और नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम लेकर कमीशन बांटता था। उनके द्वारा लिया गया पैसा गाड़ी, मकान निर्माण और निजी खर्चों में उपयोग कर लिया गया।

पुलिस कार्रवाई

आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों से—₹2,22,000 नकद,2 कारें,1 इलेक्ट्रिक स्कूटी,4 मोबाइल फोन,बैंक पासबुक, ATM कार्ड, दस्तावेज जप्त किए हैं। तीनों आरोपियों को 21 नवंबर 2025 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

आरोपीगण (चारभाठा–पाटन कनेक्शन )

  1. बिशेश्वर मारकंडे उर्फ बिसेसर, निवासी चारभाठा (पाटन लिंक)
  2. प्रमोद कुमार मारकंडे उर्फ राहुल, निवासी चारभाठा (पाटन लिंक)
  3. हेमंत कुमार साहू, निवासी सरोना, रायपुर

अपराध क्रमांक: 466/2025,धारा: 420, 120B, 34 भादविजांच टीम में निरीक्षक महेश ध्रुव, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि सुरेश पांडे, आरक्षक राजीव दुबे, महेश यादव, ध्रुव नारायण चंद्राकर व दिलीप सिदार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *