जामगांव (आर)। सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भाजपा जामगांव आर मण्डल द्वारा बाजार चौक सुरपा में 24 सितम्बर 2025, बुधवार को सुबह 9:30 बजे से निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मंडल स्तरीय कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहेंगे।
शिविर में रूंगटा ग्रुप के विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का दायित्व भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू एवं भाजपा नेता प्रमोद जैन संभाल रहे हैं। आयोजन की जानकारी मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा, संयोजक जिनेश जैन, सह-संयोजक लुभम बंछोर, तथा मंडल सदस्य गायत्री यादव ने देते हुए क्षेत्र के नागरिकों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ लेने की अपील की है ।