जामगांव आर। भाजपा जामगांव आर आर द्वारा बुधवार को मण्डल स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम प्रदेश और जिला भाजपा नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आयोजित हुआ। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मंत्री दुर्ग रोहित साहू ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा को समर्पित है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सेवा पखवाड़ा के दौरान समाज के अंतिम छोर तक सेवा और सहयोग का संदेश पहुँचाया जाए।
मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान सेवा, संगठन और समर्पण में निहित है। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान मंडल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति जागरूकता तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, निर्मल जैन, सेवा पखवाड़ा संयोजक जिनेश जैन, सह संयोजक लुभम बंछोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष (मछुवारा प्रकोष्ठ) नेतराम निषाद, गायत्री यादव,पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वय लालेश्वर साहू, धनराज साहू, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, जनपद सभापति रवि सिन्हा, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकररूपसिंह सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू,अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय नरेश केला,अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति भगवान सिंह, मनीष जैन, श्रीकांत चंद्राकर, ,बेनीराम साहू,यशवंत यादव,कामता प्रसाद साहू, आष्करण जैन, आंगेश्वर साहू,संजू साहू,परमेश्वर चक्रधारी, द्रोण चंद्राकर, अभिषेक सेन,मुकेश साहू, हर्ष साहू, प्रवीण वर्मा, मेघनाथ सागरवंशी, अरविंद साहू, अरुण चंद्राकर, प्रेमिन साहू, ललिता साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक जिनेश जैन ने किया और यह संकल्प लिया गया कि सेवा पखवाड़ा को जन-जन तक पहुँचाकर भाजपा की सेवा भावना को और अधिक मजबूत किया जाएगा।