संगठन की मजबूती से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक—मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी की बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा…

जामगांव आर । तहसील मानस संघ पाटन अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी की गुरुवार को बैठक सम्पन्न हुआ, बैठक में तहसील मानस संघ पाटन के वरिष्ठ पदाधिकारी थानू राम देवांगन, कोमल, हितेन्द्र साहू,भूपेश, सरपंच अमित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में सदस्यता शुल्क, आय-व्यय विवरण, आगामी मानस संगोष्ठी, तुलसी जयंती आयोजन तथा संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई। सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठनात्मक दृष्टि से आवश्यक निर्णय लिए। मानस शक्ति केंद्र बेल्हारी के लिए स्थायी भवन निर्माण की मांग बैठक में प्रमुख रूप से उठाई गई, जिसे पंचायत द्वारा भूमि आरक्षित करने की सहमति दी गई । बैठक उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष किए गए पौधों की देखभाल से वे पूर्णतः स्वस्थ हैं, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। इस अवसर पर हितेन्द्र साहू जी का जन्म दिवस एवं थानू राम देवांगन के विवाह वर्षगांठ भी सामूहिक रूप से मनाया गया । मानस शक्ति केंद्र के अध्यक्ष भेल चन्द्राकर ने संगठन को मजबूत बनाए रखने हेतु सभी से निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। इस दौरान उमाशंकर शुक्ला,उत्तम रिगरी,तुसार कामरे,नेवेंद्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *