बिरेतला में गुंडरदेही परिक्षेत्र माहेश्वरी समाज का महेश स्वामी कार्यक्रम भव्यता से संपन्न

गुंडरदेही। गुंडरदेही परिक्षेत्र माहेश्वरी सभा के सान्निध्य में ग्राम बिरेतला भाठागांव में आयोजित महेश स्वामी कार्यक्रम समाज की एकजुटता, धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण बना। यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव था, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने का भी माध्यम रहा।

प्रातः कालीन पूजा, नगर भ्रमण और सामाजिक सहभागिता
सुबह 8 बजे शिव मंदिर में पूजा-अभिषेक के पश्चात समाजजनों ने नगर भ्रमण निकाला। रास्ते में शरबत वितरण जैसे सेवा कार्य भी किए गए। इसी समय कार्यक्रम स्थल पर महेशजी का विशेष पूजन-अभिषेक चल रहा था। 9:30 बजे सभी कार्यक्रम एकजुट होकर मंचीय कार्यक्रम की ओर बढ़े।

मंचीय कार्यक्रम: उत्साह और सम्मान का संगम
महिला एवं युवा संगठनों की ओर से कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर राठी, युवा संगठन से भावेश सवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विद्यार्थी सम्मान
कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने भजन, नृत्य, भाषण की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 1 से 12वीं व स्नातक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया गया। सामाजिक सेवा में योगदान देने वाले कई वरिष्ठ जनों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 2025 में परिणय सूत्र में बंधने वाले नौ दंपतियों का भी मंच से विशेष अभिनंदन किया गया।

मौके पर परिक्षेत्र अध्यक्ष सुशील गांधी ने कहा कि चार परिवारों वाले छोटे से गांव में पूरे परिक्षेत्र की भागीदारी समाज की एकता और समर्पण की मिसाल है। यह आयोजन गांव-गांव में सामाजिक चेतना फैलाने का माध्यम बनेगा। युवा संगठन अध्यक्ष शुभम गांधी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि समाज के युवाओं को साथ लाकर उनके अंदर नेतृत्व की भावना और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम उसी दिशा में सफल प्रयास है।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ राठी ने किया तथा वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल चांडक ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शिव भूतड़ा, दिनेश,नरेश केला, राजकुमार राठी, ललित चांडक, नारायण पुंडलिया, अशोक पोद्दार, राहुल गांधी, मुरलीधर गांधी, विक्रम गांधी, रजत गांधी, अमित राठी, संजय राठी, पूनम चांदमलू, और बड़ी संख्या में महिला संगठन की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *