छत्तीसगढ़ में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन) को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। 16 जून से 15 अगस्त 2025 तक प्रदेश की सभी नदियों, तालाबों और जलाशयों में मछली पकड़ने, मारने और उनके व्यापार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।

सरकार का यह फैसला मछलियों की प्रजातियों के संरक्षण और जलजीवों की जैव विविधता को बनाए रखने के लिए अहम माना जा रहा है। इस अवधि में मछुआरों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित मछुआरों एवं व्यापारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि इस निर्णय से मछलियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी और जलाशयों की प्राकृतिक पारिस्थितिकी संतुलित रहेगी। साथ ही मछली पालन व्यवसाय में भविष्य में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *