रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए बड़ा कदम उठाया है। श्रमिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 36,666 श्रमिकों को 18.89 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।यह राशि 15 जून को रायपुर स्थित नवीन विश्राम भवन सिविल लाइन में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे।
मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी 31 श्रमिक बच्चों को दो-दो लाख रुपये (1 लाख दोपहिया वाहन हेतु, 1 लाख प्रोत्साहन राशि) प्रदान किए जाएंगे।
इसके साथ ही:
✅ मिनीमाता महतारी जतन योजना – 1,915 श्रमिकों को 3.83 करोड़ रुपये
✅ मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना – 279 श्रमिकों को 10.33 लाख रुपये
✅ मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना – 6,319 श्रमिकों को 2.19 करोड़ रुपये
✅ मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना – 12 श्रमिकों को 94,800 रुपये
✅ नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना – 4,825 बच्चों को 96.17 लाख रुपये
✅ दीर्घायु सहायता योजना – 2 श्रमिकों को 40,000 रुपये
✅ सुरक्षा उपकरण सहायता योजना – 4,939 श्रमिकों को 74 लाख रुपये
✅ उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना – 1 बच्चे को 50,000 रुपये
✅ दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना – 7 श्रमिकों को 7 लाख रुपये
✅ मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना – 264 परिवारों को 2.64 करोड़ रुपये
✅ नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना – 2,486 श्रमिकों को 4.97 करोड़ रुपये
✅ श्रमिक सियान सहायता योजना – 372 श्रमिकों को 74.40 लाख रुपये
✅ निशुल्क गणवेश व पुस्तक सहायता योजना – 15,066 बच्चों को 2 करोड़ रुपये
✅ आवास सहायता योजना – 25 श्रमिकों को 25 लाख रुपये
प्रदेश सरकार की ये पहल निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।