जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी जामगांव आर मंडल में संगठनात्मक विस्तार करते हुए गंगाराम जोशी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, जामगांव आर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।.यह नियुक्ति मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू की अनुशंसा पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेमलाल देशलहरे द्वारा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की सहमति से की गई है।
नव नियुक्त अध्यक्ष गंगाराम जोशी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अनुसूचित जाति समाज के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। मंडल एवं जिला पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन को मजबूती मिलेगी।