पाटन। भारतीय जनता पार्टी के ‘गांव चलो-घर चलो’ अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के मध्य मंडल स्थित ग्राम पतोरा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान कल्पना साहू ने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि भूमिहीन मजदूर योजना, नल-जल योजना एवं महतारी वंदन योजना—की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक भी लिया।
ग्रामीणों ने योजनाओं से मिले लाभ पर संतोष व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर भाजपा पाटन मंडल प्रभारी संतोष सोनी, मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नारद साहू, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।