भाजपा महिला मोर्चा जामगांव आर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, गायत्री यादव ने जारी की सूची, विभिन्न गांवों की कार्यकर्ताओं को संगठन में मिली जिम्मेदारी

भाजपा महिला मोर्चा जामगांव आर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित,    गायत्री यादव ने जारी की सूची, विभिन्न गांवों की कार्यकर्ताओं को संगठन में मिली जिम्मेदारी

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जामगांव आर मंडल की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार संगठन को मजबूत करने तथा महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। जारी सूची के अनुसार तारेश्वरी साहू, सत्यवती मारकंडे, प्रेमा साहू एवं देवकी निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नंदिनी साहू (जामगांव आर) एवं भानुप्रिया साहू (औरी) को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार प्रियलता महिपाल, शैल यादव, सरस्वती साहू एवं भुनेश्वरी निर्मलकर को मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। सुवंजना चक्रधारी को कोषाध्यक्ष तथा कंवर साहू को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रामेश्वरी ठाकुर को कार्यालय मंत्री, रोशनी बांधे को सोशल मीडिया प्रभारी, शिवकुमारी साहू को आईटी सेल प्रभारी एवं वीणा यादव को सह आईटी सेल प्रभारी का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा विभिन्न गांवों की महिला कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल कर संगठन का विस्तार किया गया है। नई कार्यसमिति में डिड़गा, भरर, कोही, बोरेन्दा, रानीतराई, रीवागहन, चुलगहन, निपानी एवं ओदरागहन सहित कई गांवों की महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है।

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री यादव ने कहा कि नई कार्यसमिति संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने का कार्य करेगी। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *