धमना में गीता जयंती समारोह ! रजनी बघेल बोली -हर परिवार में लड्डू गोपाल की स्थापना हो,जिपं सभापति कल्पना ने कहा -शासन योजनाओं से जुड़कर ही समाज होगा समृद्ध”

जामगांव आर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खोला पाली कोसरिया यादव समाज द्वारा ग्राम धमना में गीता जयंती का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रंजनी विजय बघेल (धर्मपत्नी सांसद दुर्ग) एवं अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन से हुआ, जहां बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित होकर भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हहुए। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती बघेल ने कहा कि गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनने का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक यादव परिवार में भगवान लड्डू गोपाल की स्थापना कर नियमित पूजा-अर्चना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं और इस परंपरा को अपने जीवन में आत्मसात करना आवश्यक है। कल्पना नारद साहू ने कहा कि समाज की समृद्धि के लिए हर व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जुड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्वावलंबन के माध्यम से ही समाज आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दयाराम साहू (पूर्व विधायक), नारद साहू (भाजयुमो अध्यक्ष), कमलेश साहू (अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव आर), जोगीराम साहू, ग्राम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यादव समाज के मनीष यादव, कलिराम यादव, राजेंद्र यादव, पतिराम यादव, शिवराज यादव, कमलेश यादव, मनोहर यादव, भावानी यादव, पोखराज यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *