जामगांव आर। कोसरिया यादव समाज खोला पाली के तत्वाधान में ग्राम धमना में गीता जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दुर्ग अशोक साहू उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना यादव (जिला अध्यक्ष महिला कोसरिया यादव समाज दुर्ग एवं सरपंच महका) ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें अतिथियों एवं समाजजनों ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में दिनेश साहू (जनपद पंचायत सदस्य पाटन), भेष आठे (जोन प्रभारी कांग्रेस), रवि अग्रवार (व्याख्याता लोहरसिंग, गरियाबंद), लोकेश महलवार (सरपंच धमना), खुमान सिंह जांगड़े (सरपंच प्रतिनिधि), लाल कुमार (उपसरपंच धमना), सतीश स्वर्णकार (समाजसेवी), सिरेन्द्र साहू (ठेकेदार, औरी), जोगीराम साहू एवं अंकालू राम साहू (पूर्व सरपंच) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं कांग्रेस नेता अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की सच्ची दिशा दिखाने वाला मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश हमें कर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज में एकता, समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों का विशेष महत्व है। उन्होंने युवाओं से गीता के सिद्धांतों को अपनाकर राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहीं अर्चना यादव ने समाज की महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
इस दौरान भुईया के सिंगार नाचा पार्टी, ग्राम होच्चेटोला द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ढालसिंह साहू, बैसाखू राम यादव, पवन यादव, मनीष यादव, कली राम यादव, राजेन्द्र यादव, पति राम यादव, शिवराज यादव, कमलेश यादव, उदराज साहू, लक्ष्मण सोनवानी, सत्येंद्र सोनी सहित कोसरिया यादव समाज खोला पाली, यादव समाज एवं ग्राम धमना के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।