बोरवाय कर्मा जयंती में शामिल हुई जिपं सभापति कल्पना, सामाजिक भवन में पेयजल पम्प का शुभारम्भ कऱ समाज को समर्पित किया…

जामगांव आर। ग्राम पंचायत बोरवाय स्थित साहू सामाजिक भवन में जिला पंचायत निधि से पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु स्वीकृत नलकूप उत्खनन कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू द्वारा विधिवत पूजन-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान बोर उत्खनन पूर्ण होने के पश्चात उन्होंने मोटर पंप का बटन दबाकर जलापूर्ति व्यवस्था का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर सभापति श्रीमती साहू ने सामाजिक भवन में पेयजल सुविधा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य समाजजनों की मूलभूत आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान वे कर्मा जयंती महोत्सव में भी शामिल हुईं। उन्होंने परिसर में स्थापित माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर नारद साहू, नूतन साहू (उपसरपंच), नरेन्द्र साहू, पारखत साहू, भानुप्रिया साहू, गजेंद्र साहू, बिमला साहू, रोशन साहू, खिलेश साहू, टाकेश्वर साहू, किरण साहू, कुलदीप साहू, हर्ष साहू, चंद्रशेखर साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *