SSB में कॉन्स्टेबल GD भर्ती का सुनहरा मौका, 20 जून तक ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

SSB में कॉन्स्टेबल GD भर्ती का सुनहरा मौका, 20 जून तक ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

YC न्यूज़ डेस्क । देश की सीमाओं की सुरक्षा में योगदान देने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 20 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित डाक के माध्यम से भेजना होगा।
भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 1 जनवरी 2026 तक SSB में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है। ऐसे उम्मीदवार जो पहले से बल में कार्यरत हैं या निर्धारित पात्रता रखते हैं, उनके लिए यह एक बेहतर अवसर माना जा रहा है।

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं कार्य अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधूरे अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं।
SSB भर्ती सेल के अनुसार आवेदन पत्रों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *