सुशासन तिहार में पाटन को 9.95 करोड़ की सौगात, शिविर में जनसमस्याओं का समाधान, विकास कार्यों की लगी झड़ी! डिप्टी सीएम अरुण साव बोले -कल प्रस्ताव लाओ..परसों काम पाओ

सुशासन तिहार में पाटन को 9.95 करोड़ की सौगात, शिविर में जनसमस्याओं का समाधान, विकास कार्यों की लगी झड़ी! डिप्टी सीएम अरुण साव बोले -कल प्रस्ताव लाओ..परसों काम पाओ

पाटन। राज्य में चल रहे सुशासन तिहार के तहत प्रदेश सरकार का जनसंपर्क और विकास का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 9 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए कहा, “कल प्रस्ताव लेकर आओ, परसों डेढ़ करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति लेकर जाओ।” उनकी इस घोषणा पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पाटन और धमधा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और आमजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य नहीं हो पाते थे, जबकि अब तेजी से कार्य हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले दो वर्षों में पाटन नगर को 23 करोड़ 85 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा चुकी है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, धान खरीदी और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार के गठन के बाद प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। उन्होंने मोतीपुर से फुंडा तक सड़क चौड़ीकरण की मांग भी रखी, कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेन्द्र वर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा, सुरेन्द्र कौशिक जिला भाजपा अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर सहित अन्य मंच में उपस्थित रहे। मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के हितग्राहियों को भवन निर्माण अनुमति अनुज्ञा पत्र सौंपा गया। स्वागत भाषण नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने दिया। मंच संचालन प्रवीण मडरिया ने किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा और अतिथियों एवं आमजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवलचंद देवांगन, हर्षा लोकमणि चंद्राकर, नेहा बाबा वर्मा, कमलेश साहू,चंद्रिका साहू,खेमलाल साहू,दिव्या कलिहारी, ज्योति प्रकाश साहू,देवेंद्र ठाकुर,जीतू निर्मलकर, चंद्रप्रकाश देवांगन, भुनेश्वर साहू, अन्नपूर्णा पटेल, संगीता धुरंधर,राजू रुपेंद्र साहू,खेमीन साहू,उनिका वर्मा, अमित हिरवानी, चित्रसेन कलिहारी अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *