होली से पहले किसानों को बोनस की सौगात, साय सरकार ने निभाया वादा – धनराज साहू

पाटन । छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली से पहले किसानों को बोनस देने का बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य धनराज साहू ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार वास्तव में किसान हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि यह फैसला साबित करता है कि सरकार किसानों के सुख-दुख को समझती है और उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेता धनराज साहू ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहती है। साय सरकार ने अपने वादे के अनुरूप किसानों को पूरा 3100 रुपये प्रति क्विंटल देने का निर्णय लेकर लाखों किसान परिवारों के चेहरों पर खुशियां ला दी हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए प्रोत्साहन देने वाला है और इससे प्रदेश के कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। किसान मोर्चा ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार आगे भी इसी प्रकार किसानों के हित में निर्णय लेती रहेगी और कृषि को समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *