रानीतराई। संगीत मानस मंडली एवं ग्रामवासियों के तत्वाधान में ग्राम निपानी में आयोजित चार दिवसीय मानस महोत्सव का 27वें वर्ष का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधि एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की।
समापन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में रवि सिन्हा सभापति जिला पंचायत, रश्मि भेदप्रकाश वर्मा सदस्य जिला पंचायत, बेनीराम साहू प्राधिकृत अधिकारी, भोज रघुवंशी एवं भविष्य जैन उपस्थित रहे। अतिथियों ने सियारामचंद्र जी एवं हनुमान महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्य अतिथि अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सियारामचंद्र जी हम सबके कण-कण में विराजमान हैं। निपानी में लगातार 27 वर्षों से हो रहे इस आयोजन के लिए आयोजक समिति बधाई की पात्र है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भांचा राम के प्रति सच्ची श्रद्धा के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास में अहम भूमिका निभाई है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेश ठाकुर ने कहा कि मानस महोत्सव हमारी धार्मिक आस्था को मजबूत करता है और नई पीढ़ी के लिए संस्कारों का मार्ग प्रशस्त करता है। मंच संचालन मानस मर्मज्ञ लेखनी वर्मा ने किया। महोत्सव के समापन पर आभार प्रदर्शन आयोजन समिति अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, रामभक्त एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. थानेश्वर सिन्हा, टीकेंद्र सिन्हा, रोहित सोनकर, रमेश यादव, संतोष ठाकुर, ऐश्वर्य ठाकुर, धनेश सिन्हा, गौरव सिन्हा, राजेश सिंह ठाकुर, लोकेश सिन्हा, तोरणलाल साहू उपसरपंच, राहुल रघुवंशी, चेतन पाण्डे, अनिल सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे।