पाटन। अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर ग्राम सेलूद में 31 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा ग्राम स्थित राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर बजरंग चौक स्थित मंदिर प्रांगण तक पहुंचेगी, जहां सामूहिक आरती, पूजा-अर्चना एवं हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम की भव्यता एवं धार्मिक वातावरण निर्माण हेतु प्रतिदिन प्रातः प्रभातफेरी निकाली जा रही है, जिससे पूरा गांव राममय हो रहा है। इस आयोजन में प्रतिवर्ष सर्व समाज के लोग बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हैं। शोभायात्रा के दौरान मातृशक्ति द्वारा सिर पर कलश धारण कर परिवार एवं ग्राम की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की जाती है।
प्रभातफेरी एवं आयोजन में ग्राम के पूर्व सरपंच खेमिन साहू, ग्राम प्रमुख सुरेंद्र बंछोर, रमेश देवांगन अध्यक्ष सेजेस, टामन लाल साहू प्राधिकृत सोसायटी, कृष्ण कुमार महामंत्री, महेश्वर बंछोर, अशोक यादव, जयंत साहू, उमेश सिन्हा, कौशल बनपेला, अनिल बनपेला, रोमन वैष्णव, दिनेश बरहरे, अमरचंद साहू, लाभचंद जैन, गेंदलाल बंछोर, नरोत्तम साहू, सीताराम यादव, नरसिंग देवांगन, लक्ष्मण वर्मा, ठाकुर राम साहू, मन्नू साहू, नरेश साहू, लोकनाथ साहू, कृष्णा साहू, प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन प्रतिदिन उपस्थित होकर आयोजन को सफल बना रहे हैं।