RSS प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, 31 दिसंबर को अभनपुर में हिंदू सम्मेलन को करेंगे संबोधित

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे मंगलवार रात रायपुर पहुंचेंगे। दौरे के दूसरे दिन 31 दिसंबर को वे अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव स्थित असंग देव कबीर आश्रम में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत गुरुदेव असंग देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अपने प्रवास के दौरान मोहन भागवत सद्भाव बैठक, युवा कार्यकर्ता सम्मेलन तथा युवाओं से संवाद जैसे विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इन आयोजनों के माध्यम से वे समाज, संगठन और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे तथा युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *