बासीन (बटरेल) में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 3 से 9 फरवरी तक

जामगांव आर। ग्राम बासीन (बटरेल) में आगामी 3 फरवरी से 9 फरवरी 2026 तक पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन का शुभारंभ 3 फरवरी को कलश यात्रा के साथ होगा। कथा वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री चेलादास वैष्णव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 4 फरवरी को द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य, 5 फरवरी को रुद्राक्ष महत्त्व, कामदेव चरित्र, नारद मोह एवं कुबेर चरित्र, 6 फरवरी को सती चरित्र व पार्वती जन्म कथा, 7 फरवरी को पार्वती विवाह उत्सव एवं संध्या दीप महायज्ञ, 8 फरवरी को कार्तिकेय एवं गणेश जन्म तथा चढ़ोतरी-शोभायात्रा का आयोजन होगा। समापन 9 फरवरी सोमवार को तुलसी चरित्र, शिव गीता, पूर्णाहुति, भंडारा एवं विभिन्न संस्कारों के साथ किया जाएगा।
प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक, प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ तथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक शिव महापुराण कथा होगी। साथ ही 4 से 8 फरवरी तक प्रतिदिन प्रातः योग एवं प्राणायाम शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन का आयोजन नारी शक्ति समूह, गायत्री परिवार एवं समस्त ग्रामवासी बासीन (बटरेल) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *