
जामगांव आर । दक्षिण पाटन के ग्राम गातापार (बेल्हारी) में शहीद प्रकाशवान क्रीड़ा मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में भव्य जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर गांव में खेलप्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह है। आयोजित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 12 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 5 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक साहू, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय साहू, जनपद सदस्य पाटन करेंगे।उद्घाटन अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुऱ,भेष आठे,जोन प्रभारी कांग्रेस कमेटी, रेवाराम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत गातापार, दिलीप साहू, उपसरपंच ग्राम पंचायत गातापार, विमल साहू, ग्रामीण अध्यक्ष गातापार तथा होरीलाल साहू, पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गातापार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।
13 सितंबर को होगा भव्य समापन समारोह
प्रतियोगिता का समापन समारोह 13 सितंबर 2026, रविवार को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालेश्वर साहू, अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन करेंगे।
समापन समारोह में कमलेश मंडल, अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव-आर, रेवाराम साहू, सरपंच ग्राम पंचायत गातापार, गोविंदा यादव, छत्तीसगढ़ पुलिस गातापार, दिलीप साहू, उपसरपंच ग्राम पंचायत गातापार, हिंछाराम साहू, गातापार, लीलाधर साहू, अग्निवीर तथा गजेंद्र साहू, समाजसेवी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। आयोजक शहीद प्रकाशवान क्रीड़ा मंडल एवं समस्त ग्रामवासी गातापार (बेल्हारी) ने क्षेत्र के खेलप्रेमियों, युवाओं एवं ग्रामीणों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।