मैदान में दौड़ेंगे कदम, थिरकेंगे युवा; उमरपोटी में आज होगा खेल और मनोरंजन का अनूठा संगम-सात रोमांचक प्रतियोगिताओं में दिखेगा ग्रामीण प्रतिभाओं का दम

मैदान में दौड़ेंगे कदम, थिरकेंगे युवा; उमरपोटी में आज होगा खेल और मनोरंजन का अनूठा संगम-सात रोमांचक प्रतियोगिताओं में दिखेगा ग्रामीण प्रतिभाओं का दम

जामगांव आर। पाटन ब्लॉक के ग्राम उमरपोटी में तीजा पर्व की पूर्व संध्या में आज विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। “खेलो, मिलजुलो, आगे बढ़ो” की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों के लिए अलग-अलग मनोरंजक एवं प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियां रखी गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा। आयोजन में कुल सात प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इनमें 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, बोरा दौड़, मटका फोड़, खेल/जलेबी, रिकॉर्डिंग डांस और रस्सी खींच प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजकों ने प्रत्येक प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेताओं के लिए नकद पुरस्कार भी निर्धारित किए हैं।

इसी तरह 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़ और बोरा दौड़ में प्रथम पुरस्कार 200 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 100 रुपये रखा गया है। मटका फोड़ में प्रथम एवं द्वितीय दोनों पुरस्कार 150-150 रुपये, जबकि खेल/जलेबी में प्रथम पुरस्कार 200 और द्वितीय 100 रुपये दिया जाएगा। वहीं रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 500 रुपये, द्वितीय 300 रुपये और तृतीय 100 रुपये रखा गया है। रस्सी खींच प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 200 तथा द्वितीय पुरस्कार 100 रुपये निर्धारित है। कार्यक्रम में अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष अमन भीमगंज एवं धनराज साहू तथा सचिव खेमचंद साहू की भूमिका रहेगी। आयोजन में प्रतीक यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, दिग्विजय साहू, चुन्नी लाल, हरीश चंद ठाकुर, सानिध्य साहू, आदित्य साहू, खिलावन ठाकुर, धर्मेंद्र साहू एवं ओमेंद्र नेताम सहित सहायक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *