(महिला सम्मेलन में समाज संगठन और संस्कार पर जोर, आयोजन में साहू समाज की एकजुटता और परंपरा का दिखा भव्य रूप)
जामगांव आर। तहसील साहू संघ पाटन के तत्वावधान में ग्राम भरर में आयोजित 23वें वर्ष के विशाल सामूहिक आदर्श विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को 1010 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने ग्राम भ्रमण कर विवाह मंडप एवं मुख्य मंच तक शोभायात्रा पहुंचाई, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा के पश्चात वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत भी हुई, जिसमें वर-वधु को हल्दी सहित अन्य पारंपरिक रस्में विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम स्थल में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने अपने टीम सहित सभी अतिथियों एवं सामाजिक परिजनों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि आदर्श विवाह की परंपरा की शुरुआत गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने की थी, जिसे आज समाज और शासन-प्रशासन भी अपनाते हुए सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने 15 जोड़ों के सामूहिक विवाह आयोजन के लिए साहू समाज की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ संयोजिका दिव्या कलिहारी ने माता कर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी में संस्कारों के संचार पर जोर दिया, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने पाटन तहसील द्वारा लगातार 23 वर्षों से आयोजन किए जाने की प्रशंसा की। वहीं सरपंच कौशल्या साहू, महिला संयोजिका लिलेश्वरी साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आरती साहू ने किया, जबकि स्वागत भाषण कोमीन साहू और आभार प्रदर्शन विमला साहू ने किया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू,जिला महामंत्री अश्वनी साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश साहू,गंगादीन साहू,गायत्री साहू,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, किशन हिरवानी,नारद साहू,पारखत साहू,भानुप्रिया साहू,त्रिवेणी साहू,अंगेश्वर साहू,दुलेश्वर साहू, छबि राम साहू,परमानंद साहू, कोमीन साहू, टेसराम साहू, महेंद्र साहू, बेनीराम साहू, कुलेश्वर साहू, मौरध्वज साहू, रूपचंद साहू, परमानंद साहू,योगेश साहू, रूपेन्द्र साहू कामता साहू,गरीब दास साहू, करण साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।