पाटन में 6 जनवरी को भव्य पाटन मड़ई मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन का रहेगा आकर्षण

पाटन। स्वतंत्रता सेनानियों की पुण्यधरा पाटन में आगामी 6 जनवरी 2026 (मंगलवार) को भव्य पाटन मड़ई मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नगर पंचायत पाटन के तत्वावधान में रेस्ट हाउस के पीछे स्थित खेल मैदान में संपन्न होगा। मेला परिसर में विशाल मीना बाजार लगाया जाएगा, जहाँ जल परी, हवाई झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला, रोमांचक गेम्स, डिस्काउंट ऑफर वाले सामान एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की विभिन्न दुकानें आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी भव्य आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे से शाम 8 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच रंग सागर की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी, वहीं रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच चिंहारी द्वारा लोक संगीत एवं लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मान. श्री गजेंद्र यादव जी (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. श्री विजय बघेल जी (सांसद – दुर्ग लोकसभा क्षेत्र) करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में मान. श्री ललित चंद्राकर जी, मान. श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी, मान. श्री जितेंद्र वर्मा जी, मान. श्री दिलीप साहू जी एवं श्रीमती रानी बंजारे जी शामिल रहेंगे। इस भव्य आयोजन के आयोजक नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मड़ई मेला का आनंद लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *