धमना में भव्य रामधुनी महोत्सव शुरू : तीन दिवसीय आयोजन में शामिल हो रहे कई दिग्गज अतिथि,

जामगांव आर । समीपस्थ ग्राम धमना में तीन दिवसीय श्री रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मेलन का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक किया जा रहा है। यूथ विजिल ग्रुप एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रज्वलन एवं उद्घाटन समारोह शुक्रवार को समरोहपूर्वक सम्पन्न हुआ, उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दयाराम साहू (पूर्व विधायक) शामिल हुए , अध्यक्षता समाजसेवी गौतम चोरडिया ने किया । इस अवसर पर सरपंच लोकेश महलवार, लाल कुमार साहू, अजय कुमार अग्रवाल, संतोष कुमार साहू, लेखराम साहू, जोगीराम साहू, अंकलू राम साहू, सिरजू साहू, तिलकराम यादव, गोवर्धन ठाकुर और कोमल साहू विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।तीनों दिनों तक क्षेत्र की विभिन्न रामधुनी मंडलियों द्वारा भक्ति संगीत, झांकी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया जाएगा। शनिवार 4 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र साहू (अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड, राज्यमंत्री दर्जा) शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पना नारद साहू (सभापति जिला पंचायत दुर्ग) करेंगी। समापन दिवस 5 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में लालेश्वर साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन) उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश वर्मा (जनपद उपाध्यक्ष पाटन) करेंगे।आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *