जामगांव आर। पाटन तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव (आर) एवं इकाई साहू समाज भरर के संयुक्त नेतृत्व में 99 इकाइयों एवं पांचों परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं पुरुषों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। ☝️बैठक में तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि समाज की एकता ही इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक सदस्य 5 किलो चावल एवं ₹50 सहयोग राशि प्रदान कर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देंगे। साथ ही उन्होंने सभी इकाइयों एवं पदाधिकारियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को 1010 कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात महिला सम्मेलन, तेल-माटी एवं चूलमाटी जैसे पारंपरिक आयोजन होंगे। वहीं 26 अप्रैल को भक्त माता कर्मा की महाआरती, बारात स्वागत, अतिथि आगमन एवं सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराए जाएंगे। अंत में सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू ने कहा कि भरर में आयोजित यह आयोजन ऐतिहासिक साबित होगा, जिसमें 99 इकाइयों की अहम भूमिका रहेगी। यह आयोजन भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती के रूप में समाज के लिए गौरव का विषय है।
बैठक में जिला साहू संघ के महासचिव अश्वनी साहू, तहसील महासचिव महेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए सामूहिक विवाह हेतु वर-वधू पक्ष से संवाद बढ़ाने की अपील की। बैठक का संचालन महेंद्र साहू ने किया, इस अवसर पर उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, विमला साहू, संगठन सचिव भुनेश्वर साहू, पुर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू,परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू, टेसराम साहू, राम नारायण साहू, किशन हिरवानी, श्रीमती भानुप्रिया साहू (परिक्षेत्र उपाध्यक्ष), देवकुमार साहू, स्थानीय अध्यक्ष परमानंद साहू,बेनी राम साहू अंगेश्वर साहू,भुवन साहू,योगेश साहू,महेश साहू,चेतन साहू, जागेश साहू,रामकुमार साहू, चूमेंद्र साहू,शेषणारायण साहू, केशव साहू,दानी राम साहू,खेलो साहू,छबि लाल साहू ललित साहू, सुदर्शन साहू,श्रीमती दुलारी साहू,भाषण साहू,लुकेश्वरी साहू,मंच साहू,ललिता साहू,नंदनी साहू,हेमलता साहू,मेनका साहू,पूजा साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन महासचिव महेंद्र साहू द्वारा किया गया।