पाटन । भारतीय सेना के वीर जवानों के अदम्य शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में दिनांक 17 मई 2025, शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पतोरा में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोकसभा सांसद विजय बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। सरपंच भूलेश्वर साहू ने बताया कि यह यात्रा ग्रामवासियों के बीच राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश फैलाएगी।
भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि पतोरा के मुख्य द्वार से आज शाम 5 बजे यात्रा की शुरूवात होगी, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कि वे इस भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर देश की आन, बान और शान को नमन करें तथा वीर सैनिकों के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करें।