जामगांव (आर)। माँ वृंदा देवी धाम आगेसरा में शनिवार को निषाद केवट समाज किकीरमेटा/बेल्हारी पाली के तत्वावधान में वार्षिक सम्मेलन एवं गुहा निषाद जयंती समारोह हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के वंशजों एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त एवं निषाद समाज के आराध्य गुहा निषाद की जयंती के अवसर पर नगर के हृदय स्थल स्थित निषाद भवन में प्रातः भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं कथा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं युवा वर्ग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
इस अवसर परभाजयुमो नेता नारद साहू (सभापति प्रतिनिधि, जिला पंचायत दुर्ग) बतौर अतिथि शामिल हुए भक्त गुहा निषाद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. घनश्याम निषाद, बी.आर. निषाद, देवकुमार निषाद, रमाकांत साहू (सरपंच आगेसरा), देवकी जेठूराम निषाद (सरपंच किकीरमेटा), माधुरी नरोत्तम निषाद (सरपंच अकतई), नेतराम निषाद, नारायण निषाद, झल्लू निषाद, लखन निषाद, सोनप्रकाश पारकर, मोहित निषाद, मुरली निषाद, तीरथ पटेल, पूनम पटेल, चंद्रकांत सहित समस्त सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।