दुर्ग। भाजपा जिला दुर्ग की उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया है। उन्होंने देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को लगातार नौवीं बार ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत करने पर बधाई दी। श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा, महिला और मध्यमवर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं, युवाओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए गए प्रावधान इस बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं। यह बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और समावेशी विकास को साकार करने का स्पष्ट संदेश देता है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026–27 से विकास को नई रफ्तार मिलेगी और आम जनता के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने इस दूरदर्शी और जनहितैषी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।