गुरुपूर्णिमा उत्सव “समर्पण पर्व” 13 जुलाई को जामगांव आर में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा मंडल करेगा भव्य आयोजन

जामगांव आर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपखण्ड जामगांव आर द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव “समर्पण पर्व” का आयोजन आगामी 13 जुलाई 2025, दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से जैन भवन, जामगांव आर में किया जाएगा। भाजपा मंडल जामगांव आर के अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेन्द्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम संघ परंपरा का महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के भीतर राष्ट्रीय चिंतन को विकसित करने का लक्ष्य रहता है।

कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्षगण, स्कूलों के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, सरपंच-पंच, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, प्रदेश-जिला-मंडल के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारीगण को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया गया है।

श्रावणी मास कार्यक्रमों की जानकारी और संगठनात्मक चर्चा भी इस अवसर पर की जाएगी, जो कार्यकर्ताओं के लिए दिशा-निर्देशक सिद्ध होगी। कार्यक्रम की पूर्ण तैयारी कर ली गई है और सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *